रायपुर। लॉकडाउन में छूट को लेकर अभी पूर्व की तरह ही प्रतिबंध जारी रहेगा। गृहमंत्रालय के निर्देश के बाद राजधानी रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गैर जरूरी दुकानें भी शनिवार को खोली गई थी, लेकिन कैबिनेट सचिव के साथ हुई बैठक के बाद रायपुर कलेक्टर एस भारतीदासन ने साफ किया है कि अभी सिर्फ अतिआवश्यक सेवाओं की दुकानें ही खुलेगी।


उन्होंने कहा कि राजधानी में अभी पूर्व की भांति ही लॉकडाउन जारी रहेगा, किसी भी तरह नयी छूट नहीं दी जा रही है, पूर्व में लॉकडाउन को लेकर जो दिशा निर्देश जारी किया गया था, उसी तय वक्त के अनुरूप ही दुकानें खुलेगी, अति आवश्यक सेवाओं की दुकानें ही खुलेगी, गैर जरूरी दुकानों को नहीं खोला जायेगा, जो भी दुकानें गैर जरूरी खुलेगी उनके खिलाफ कार्रवाई होगी, पेनाल्टी लगायी जायेगी और उसे सीज करने की भी कार्रवाई की जायेगी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  ग्राम पंचायत सचिवों को मिलेगा मातृत्व एवं पितृत्व अवकाश

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।