बेंगलुरु। बेंगलुरू में एक कोरोना मरीज की खुदकुशी करने की खबर सामने आ रही है। बेंगलुरू के विक्टोरिया अस्पताल की पांचवीं मंजिल से छलांग लगाकर कोरोना के एक मरीज ने खुदकुशी कर ली। घटना आज सुबह 8:30 बजे की है। डीसीपी दक्षिण बेंगलुरू ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक 50 साल का ये मरीज बेंगलुरू के विक्टोरिया अस्पताल की पांचवी मंजिल पर ट्रॉमा वार्ड में भर्ती था। अस्पताल के मुताबिक, सोमवार सुबह मरीज अपने बेड से उठा और खिड़की में आकर छलांग लगा दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अस्पताल की ओर से मरीज की आत्महत्या की सूचना दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तमाम एहतियात के साथ शव को हटवाया। पुलिस का कहना है कि इस संबंध में सभी जांच की जा रही है।

अस्पताल की ओर से बताया गया है कि सोमवार को आत्महत्या करने वाले मरीज को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था। उसे गुर्दे संबंधी दिक्कतें भी थीं। बता दें कि कोरोना से जुडे लक्षण आने पर कई मरीजों के आत्महत्या करने का मामला सामने आ चुका है।

See also  Mission-2023 Countdown Begins - पीसीसी चीफ की चल नहीं रही, इंचार्ज के भरोसे संगठन

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।