रायपुर। प्रदेश में निजामुद्दीन मरकज दिल्ली से आए 15 जमातियों की क्वारंटाइन की अवधि 28 अप्रैल को पूरी हो रही। गेवरा के सीईटीआइ हॉस्टल में रखे गए इन जमातियों को छोड़ा जाएगा। प्रशासन इस बात को लेकर चिंता में है कि लॉकडाउन के दौरान ट्रेन व परिवहन सुविधा बंद है।

ऐसे में जमाती वापस निजामुद्दीन कैसे जाएंगे। इसके लिए शासन से कलेक्टर ने सलाह लेने की बात कही है। इन जमातियों को बस में राज्य के बार्डर तक छोड़े जाने के विकल्प पर भी विचार किया जा रहा। इसके अलावा लॉकडाउन खुलने तक कोरबा में ही सभी को रखे जाने का भी निर्णय लिया जा सकता है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

See also  14 अप्रैल के बाद बढ़ सकती है लॉकडाउन की डेट ? सरकार ने जारी किया 3 महीने का प्लान