रायपुर। अब छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में Coronavirus ने दस्तक दी है। पत्थलगांव के लुड़ेग राहत शिविर में ठहरे एक मजदूर की कोरोना सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया है।

आपको बता दें कि सूरजपुर से जशपुर के पत्थलगांव के लुडेग में 34 प्रवासी मजदूरों को शिफ्ट किया गया था। ये सभी मजदूर गुजरात के सूरत में काम करने गए थे। सभी का रैपिड टेस्ट कर कोरोना जांच किया गया। जिसमें एक 22 वर्षीय मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। युवक बिहार के गया जिले का है।

प्रभारी सीएमओ डॉ. पी सुथार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पॉजिटिव मरीज गुजरात के सूरत में काम करने गया था। टेस्ट के दौरान मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 33 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

See also  Four Stars of Destiny controversy: रिटायर्ड सेना और वरिष्ठ अफसरों की किताबों पर 20 साल का कूलिंग पीरियड प्रस्ताव, नरवणे विवाद के बाद बढ़ी हलचल