नई दिल्ली। आर्थिक मामलों के विभाग (डीईए) के सचिव अतनु चक्रवर्ती की सेवानिवृत्ति के बाद शुक्रवार को सीनियर आईएएस अफसर तरुण बजाज ने नए सचिव का पदभार संभाला।

हरियाणा कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी तरुण बजाज पहले पीएम कार्यालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्यभार संभाल चुके हैं।  बजाज 1988 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं। वह मंत्रालय में अतनु चक्रवर्ती का स्थान लेंगे। चक्रवर्ती गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गए है।

वित्तीय सेवा विभाग में निदेशक रह चुके हैं बजाज

इसकी जानकारी मंत्रालय ने ट्वीट कर दी और बताया कि तरुण बजाज ने आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव का पदभार ग्रहण कर लिया। प्रधानमंत्री कार्यालय में जाने से पहले बजाज आर्थिक मामलों के विभाग में संयुक्त सचिव थे। वह वित्तीय सेवा विभाग में संयुक्त सचिव और निदेशक रह चुके हैं। वित्तीय सेवा विभाग में वह चार साल तक संयुक्त सचिव रहे। उनके पास बीमा क्षेत्र की जिम्मेदारी थी।

See also  BIG NEWS : नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी ने भेजा सोनिया गाँधी और राहुल को नोटिस

तरुण बजाज की कार्य शैली के बारे में उनके एक आईएएस सहयोगी ने बताया कि उनके पास एक बहुत ही सकारात्मक दृष्टिकोण है। वह उद्योग के प्रतिनिधियों और निवेशकों से मिलने के लिए खुला है और यह एक विशेषता है। बजाज को अपने व्यावहारिक तरीकों के लिए जाना जाता है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।