टीआरपी डेस्क। अगर आप भी अपना इम्यूनिटी लेबल बढ़ाना चाहते है तो यह खबर आप ही के लिए है। किसी भी वायरस से बचने के लिए इम्यूनिटी पावर अधिक होना बहुत जरुरी होता है। इम्यूनिटी पावर बढ़ाने के लिए हम आपके लिए घरेलु उपाए लेकर आए है।

घरेलु उपाए

हल्दी, अदरक और काली मिर्च की चाय

हल्दी और काली मिर्च शरीर के लिए एक बेहद मज़बूत चीज़ है। खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए इन दोनों का इस्तेमाल मसालों की तरह सदियों से होता आ रहा है। पोषक तत्वों से भरपूर ये चीज़ें शरीर में इम्यूनिटी को भी बढ़ावा देती हैं। इसलिए खाने में हल्दी का उपयोग ज़रूर करना चाहिए।

हल्दी और काली मिर्च को चाय के रूप में पीना भी काफी लाभदायक होता है। इन दोनों मसालों में एंटीवायरल गुण होते हैं। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन सूजन और जलन को दूर करने के साथ कीटाणू और वायरस को भी दूर रखता है। वहीं, काली मिर्च में एंटी-इंफ्लामेटरी, एंटीवायरल, एंटीपायरेटिक, इम्यून बूस्टिंग गुण भरपूर मात्रा में होते हैं।

See also  CM भूपेश बघेल ने कोरोना संक्रमितों के लिए राजधानी समेत 4 जिलों में बिस्तरों की संख्या बढ़ाने के दिए निर्देश

कैसे बनाएं ऐसी चाय

अगर आप भी इम्यूनिटी बढ़ाने वाली इस चाय को पीने का सोच रहे हैं, तो इसे बनाना बेहद आसान है। इसके लिए गर्म पानी में कुटी हुई काली मिर्च और हल्दी डालकर इसे मिला लें। स्वाद के लिए इसमें गुड या शहद भी मिला सकते हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।