रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के निगम एरिया के आमानाका क्षेत्र में सोमवार को एक कोरोना पाजिटिव (CoronaVirus) मरीज के मिलने खबर है। हालांकि अभी तक इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

बता दें कि इससे पहले रविवार को दुर्ग और कवर्धा में 14 नए मरीज मिले हैं। इनमें दुर्ग में 8 और कवर्धा में 6 मरीज पाजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले सूरजपुर में मिले 3 कोरोना पॉजिटिव मरीज को रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया है।

इसके साथ ही प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 58 हो गई है। वहीं, एक्टीव मरीजों की संख्या 22 हो गई है। बता दें कि प्रदेश में अब तक 36 कोरोना संक्रमित ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

See also  MP Police Recruitment 2026 : 10 हजार पदों पर निकलेगी वैकेंसी, CM मोहन यादव का बड़ा तोहफा; जानें किसे मिलेगा मौका