नई दिल्ली। कोरोना महामारी के प्रकोप से पूरे विश्व जूझ रहा है। अब कोरोना वायरस का असर मनोरंजन जगत पर देखने को मिल रहा है। लॉकडाउन की वजह से पहले ही शूटिंग और सिनेमाघरों को बंद करा दिया गया है। ऐसे में इन महीनों में रिलीज़ होने वाली फिल्में बीच में ही अटक गई है। ये देखते हुए कई फिल्मों को OTT पर रिलीज़ करने पर विचार किया जा रहा है। कई फिल्म निर्माताओं ने तय भी कर लिया है कि वो फिल्म की डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ कर देगें।

मल्टीप्लैक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया किया नोटिस जारी

सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली फिल्मों को OTT पर रिलीज़ होता देख अब मल्टीप्लैक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ( MAI ) ने एकि नोटिस जारी किया है। नोटिस में MAI ने प्रोड्यूसर्स, कलाकारों और स्टूडियो पार्टनर से अपील करते हुए कहा कि सभी अपनी फिल्म की रिलीज़ को रोक ले। इन फिल्मों को तभी रिलीज़ करें। जब सिनेमाघर खुल जाएं। एमएआई सभी से अपील करता है कि एक्स्लूसीव थिएर्टिकल विडों का पहले की तरह सम्मान करें। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि सिनेमा एक्जीबीशन सेक्टर को सपोर्ट करें। इस मुश्किल घड़ी में सभी अपनी फिल्मों को रिलीज़ होने से तक के लिए रोक लें जब तक कि सिनेमाघर नहीं खुल जाते हैं। नोटिस के आखिर में उन्होंने प्रोड्यूसर्स, कलाकारों और स्टूडियो पार्टनर एक्सक्लूसीव थिएर्टिकल विड़ों की सालों से चलती आ रही प्रथा का सम्मान करें।

See also  मौसम: गर्मी ने दी दस्तक, 40 डिग्री के पार हुआ पारा, 5 अप्रैल से होगी राहत

करन जौहर ने किया ट्वीट

इस नोटिस के बाद करन जौहर ने ट्वीट कर सभी से कहा कि ‘मेरी सभी मीडिया फ्रेंडस से एक प्रार्थना है कि अभी किसी भी बात का अंदाजा ना लगाएं। ये समय बहुत ही कठिन है बिजनेस के लिए। गलत खबरें इन स्थितियों को और भी खराब बना सकता है। थोड़ा सा धैर्य रखें। जब तक कोई ऑफिशियल अकाउंट से किसी भी तरह की जानकारी नहीं मिलती है।’ बता दें इन दिनों अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज़ होने की खूब चर्चा हो है। वहीं निर्देशक शूजित सरकार की फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ को लेकर उन्होंने कहा था कि ‘मैं अपनी फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ करने के लिए पूरी तरहा से तैयार हूं।’

See also  मशहूर वैज्ञानिक, कवि, फिल्म मेकर गौहर रजा रायपुर में, वैज्ञानिक सोच पर देंगे व्याख्यान, कौन हैं गौहर रजा जानने के लिए पढ़ें

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।