नई दिल्ली/रायपुर। लॉकडाउन से जूझ रहे मजदूरों के हित के लिए केंद्र ने बड़ा फैसला लिया है। अब मनरेगा के तहत काम करने वाले 13.62 करोड़ परिवारों को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बड़ी राहत देते हुए मजदूरी में सालाना 2000 रुपए का इजाफा कर दिया है। बता दें कि इस योजना का लाभ छत्तीसगढ़ के 19 लाख 88 हजार 36 मजदूरों को मिलेगा।

1 अप्रैल 2020 से मिलेगी बढ़ी हुई राशि

केंद्रीय वित्त मंत्रालय की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। बढ़ी हुई राशि 1 अप्रैल 2020 से मिलेगी। वित्त मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज (PMGKP) के तहत, 1 अप्रैल 2020 से मनरेगा मजदूरी में 20 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। इसत तरह मनरेगा के तहत मजदूरी वृद्धि से मजदूरों को 2,000 रुपए का अतिरिक्त वार्षिक लाभ मिलेगा।

इस बीच, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने बताया है कि इस साल 7 मई तक मनरेगा के विभिन्न कामों में देशभर में 92 लाख 55 हजार 701 मजदूरों का काम मिला। मनरेगा के तहत आंध्र प्रदेश में में सबसे ज्यादा काम हुआ। वहां विभिन्न कार्यों में 27 लाख 49 हजार 213 मजदूर अभी भी लगे हुए हैं। इसके बाद छत्तीसगढ़ का नंबर है जहां 19 लाख 88 हजार 36 मजदूर मनरेगा के तहत काम कर रहे हैं।

See also  Bihar Congress Review Meet Rahul Gandhi: बिहार में चुनाव क्यों हारे..राहुल और खरगे की मौजूदगी में गाली-गलौज फिर गोली मारने की धमकी, समीक्षा बैठक में हंगामा

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें।