कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ 8 घंटे तक चली है। यहां यमरच इलाके में तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद बुधवार की रात करीब 12 बजे से मुठभेड़ शुरू हो गई। इसके बाद दोनों तरफ से लगातार गोलीबारी चली। आज गुरुवार के सुबह 8 बजे यह मुठभेड़ खत्म हुई। अब सुरक्षाबलों ने इलाके को चारों ओर से घेर कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

संदिग्धों की तलाश शुरू

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में भी देर रात स्थानीय लोगों ने जंगल में हथियारों से लैस कुछ संदिग्धों को देखा। सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक स्थानीय लोगों ने बानी तहसील के संदरून वन क्षेत्र से कुछ संदिग्धों को गुजरते हुए देखा। इनके पास हथियार भी थे।

टॉप कमांडर रियाज नायकू मारा गया था

कश्मीर में सुरक्षाबलों ने पिछले हफ्ते पहले ही आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के टॉप कमांडर रियाज नायकू को मार गिराया था। दो साल से उसका नाम मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में था। वह बीमार मां से मिलने पुलवामा के गांव बेगपोरा आया था। नायकू के मारे जाने के बाद से आतंकवादियों के बीच खलबली मची है। खुफिया एजेंसी के मुताबिक आतंकवादी इसके जवाब में किसी बड़े वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। यही कारण है कि जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबल पहले से ज्यादा सतर्क हैं।

See also  ब्रेकिंग:अयोध्या फैसले पर लिखे लेख पर नैशनल हेरल्ड ने मांगी माफी

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।