नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की बची हुई परीक्षा की फाइनल डेटशीट की घोषणा आज की जाएगी। बता दें कि पहले इसकी घोषणा 16 मई 2020 (शनिवार) को होने वाली थी, लेकिन तकनीकी कारणों से इसकी घोषणा 2 दिन के लिए टल गई थी।

अब आज रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर जानकारी दी कि डेटशीट 18 मई 2020 (सोमवार) को जारी की जाएगी। गौरतलब है कि HRD मंत्रालय पहले ही घोषणा कर चुका है कि CBSE बोर्ड की 12वीं और 10वीं बोर्ड की बची हुई परीक्षाएं 1 से 15 जुलाई के बीच आयोजित की जाएंगी।

मंत्री निशंक ने ट्वीट कर बताया कि CBSE बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट को अंतिम रूप देने से पहले कुछ अतिरिक्त तकनीकी पहलुओं को ध्यान में रख रहा है, इस वजह से 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेटशीट की घोषणा अब सोमवार (18 मई 2020) तक होगी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  खबर जरा हट के: लॉकडाउन पर पैरों में घुंघरू बांध आखिर किसके साथ थिरकती नजर आ रही माधुरी दीक्षित, इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जबरदस्त Video

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।