रायपुर/बिलासपुर। बिलासपुर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस सोमवार दोपहर 2.40 बजे जोनल स्टेशन के प्लेटफार्म सात से छूटेगी। इस ट्रेन में नो-रूम की स्थिति है। इसे देखते हुए एक अतिरिक्त एसी-2 कोच लगाए गए हैं। ट्रेन रविवार को 18 कोच के साथ दिल्ली से पहुंची। इतने ही कोच के साथ बिलासपुर से छूटेगी।

रेल प्रशासन ने पहले की तरह यात्रियों की जांच की व्यवस्था की है। यात्रियों की पहले थर्मल स्क्रीनिंग होगी। इसमें पास होने के बाद यात्रियों को सफर करने की इजाजत होगी। इसके साथ जीरो गेट व पार्सल गेट से यात्री प्रवेश करेंगे।

श्रमिक स्पेशल ट्रेन सोमवार को भी पहुंचेगी। अभी तीन ट्रेनों की कंफर्म जानकारी मिली है। इसमें तेलंगाना के बोलाराम से बिलासपुर दो ट्रेन और एक गुजरात के विरमगाम से चांपा के लिए स्पेशल ट्रेन शामिल है। बिलासपुर में इस ट्रेन से श्रमिक उतरेंगे। इसके बाद चांपा के लिए रवाना हो जाएगी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  CBSE Re-evaluation : री-चेकिंग का पोर्टल खुलते ही साइबर अटैक, 2 मिनट में आए 15 लाख हिट्स, बोर्ड ने दी जानकारी…

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।