टीआरपी न्यूज़। हर साल की तरह 25 मई से नौतपा शुरू होने जा रहा है। नौतपा के बिच कई राज्यों में होगी भीषण गर्मी और कई राज्यों में बारिश की होने से सुकून मिलेगा। दिल्ली NCR, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत समूचे उत्तर भारत में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है।

मौसम विभाग ( IMD Forecast ) के मुताबिक, अगले दो दिन तक मौसम शुष्क और साफ रहने की उम्मीद है, जिससे गर्मी का असर और तेज होगा। इस दौरान उत्तर भारत के कुछ इलाकों में लू का कहर ( Heat Wave ) देखा जा सकता है। हालांकि, 25 मई के बाद बारिश ( Rain ) होने से गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

इन राज्यों में बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिन बाद उत्तर भारत में तापमान चढ़ेगा। राजस्थान, गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश में सोमवार से तापमान में वृद्धि दर्ज की जा सकती है। वहीं स्काईमेट वेदर के अनुसार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ और हिस्सों पर हीट वेब का असर दिखाई देगा। तमिलनाडु और हरियाणा में एक-दो स्थानों पर लू चल सकती है।

See also  भैरव अष्टमी पर बन रहा शशि योग, पांच राशि वालों पर बरसेगी कृपा

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi Newsके अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebookपर Like करें, Twitterपर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।