रायपुर: प्रदेश की राजधानी रायपुर के सड्डू निवासी कोरोना पॉजिटिव मरीज के पत्नी और बच्चे समेत 35 लोगों की भी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट सामने आई है. रिपोर्ट के अनुसार सभी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है. जिसकी पुष्टि जिला कार्य प्रबंधक (स्वास्थ्य विभाग) मनीष मेजर बाग़ और CHMO डॉक्टर मीरा बघेल ने की है.

मिली जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले सड्डू निवासी युवक का कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसे मेकाहारा हॉस्पिटल के कोरोना सेंटर में भर्ती कराया गया है. कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद जिला प्रशासन ने इलाके के आसपास के 7 क्षेत्रो को कोरोना कन्टेंटमेंट घोषित किया है. वहीँ कोरोना रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड़ में है, और लोगो को कोरोना से बचाने हर संभव प्रयास में लगे हुए है. CHMO डॉक्टर मीरा बघेल ने जनता से रिश्ता को बताया कि कोरोना संक्रमित मरीज के सम्पर्क में आए 39 लोगो में से 35 लोगो की रिपोर्ट निगेटिव आई है. और 4 की रिपोर्ट आना बाकि है.

See also  55 की स्ट्राइक रेट से Kanhaiya Kumar के दम पर सीपीआई ने दिए बिहार में अपनी वापसी के संकेत, अपने ही खेमे से कांग्रेस को प्रदर्शन में पछाड़ डाला

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।