रायपुर। राजधानी के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्रान्तर्गत रिंग रोड स्थित एयरटेल ऑफिस के पास आज एक कार अनियंत्रित होकर नाले में जा घुसी और करीब 50 मीटर तक नाले में चलती रही। इस घटना में फ़िलहाल कोई हताहत की खबर नहीं है. हालांकि कार में सवार दो युवकों में से ड्राइवर सीट के बगल में बैठे युवक के पैर फ्रैक्चर होने की जानकारी मिल रही है।

राजेंद्र नगर थाना से मिली जानकारी के मुताबिक रिंग रोड स्थित एयरटेल कार्यालय के पास से स्विफ्ट डिजायर कार ( गाडी नंबर CG 04 HG 5901) में दो युवक अपने काम से जा रहे थे, इसी बीच उनकी कार अनियंत्रित होकर नाले में जा घुसी।

प्रत्यक्षदर्शियो के मुताबिक कार करीब 50 मीटर तक नाले में भी चलती रही।

घटना की सूचना मिलने पर राजेंद्र नगर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम भी तत्काल मौके पर पहुँचकर मामले की जांच कर रही है।

See also  Bihar Election Results : असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने 4 सीटों पर दर्ज की जीत, एक और सीट पर बनाए हुए हैं बढ़त