रायपुर। झारखण्ड में फंसे छत्तीसगढ़ के लगभग 900 मजदूर, श्रमिक और नागरिक की वापसी के लिए आज शाम 25 बसे झारखंड से रवाना होगी ।

रायपुर जिले के प्रभारी कलेक्टर सौरभ कुमार ने बताया है कि झारखंड के ऐसे मजदूर ,श्रमिक और नागरिक जो वर्तमान में छत्तीसगढ़ में फंसे हैं ,वे अपने वापसी के लिए स्थानीय जिला प्रशासन से तत्काल समन्वय कर सकते हैं ,जिससे उन्हें रायपुर सहित अन्य जिला मुख्यालय आ रही बसों के माध्यम से वापस झारखंड भेजा जा सके। रायपुर में ये बसें राधा स्वामी सत्संग व्यास , धरमपुरा में आएंगी।

रायपुर से झारखंड जाने को उत्सुक श्रमिक लेबर इंस्पेक्टर सिया राम पटेल फोन नं 75877 77720 से संपर्क कर सकते हैं।

See also  Raipur City News: लालपुर शराब दुकान में मिलावटी शरा​ब बिक्री मामले में अफसर पर गिरी गाज, सहायक जिला आबकारी अधिकारी सस्पेंड, देखें आदेश