रायपुर। बेंगलुरु और हैदराबाद लॉ यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्रों ने एक बार फिर दरियादिली की मिसाल पेश की है। इन छात्रों ने बेंगलुरु और हैदराबाद में फंसे छत्तीसगढ़ के 274 मजदूर की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। छात्रों की मदद से अब प्लेन के जरिये छत्तीसगढ़ के मजदूर रायपुर पहुंचेंगे। छत्तीसगढ़ के मजदूरों को हवाई सफर के माध्यम से गंतव्य तक पहुंचाने वाले बेंगलुरु और हैदराबाद लॉ यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्रों का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आभार जताया है। इस बात की जानकारी स्वयं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी है।

सीएम बघेल ने ट्वीट कर बताया कि बेंगलुरु और हैदराबाद लॉ यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्रों के सहयोग से क्रमश: 100 और 174 श्रमिक विशेष विमान से रायपुर पहुंचेंगे। इस तरह से कुछ 274 मजदूरों को विमान में सफर करने का अवसर मिलेगा।

See also  BJP का दावा- पाकिस्तानी पत्रकार से बोले दिग्विजय, कांग्रेस सत्ता में आई तो 370 बहाल करने पर करेंगे विचार

मुख्यमंत्री ने लॉ यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्रों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए बताया कि विमान से आने वाले तमाम मजदूरों को उनके गृह जिलों के क्वारेंटीन सेंटर तक पहुंचाने का इंतजाम राज्य सरकार कर रही है.