टीआरपी डेस्क। दुनिया में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच पाकिस्तान में छिपे अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद इब्राहिम के कोरोना वायरस से मौत की अटकलें हैं। हालांकि इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

बता दें कि शुक्रवार को इंटेलिजेंस एजेंसियों के हवाले से रिपोर्ट आई थी कि दाऊद और उसकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, दाऊद और उसकी पत्नी को कराची के आर्मी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। दाऊद के पर्सनल स्टॉफ और गार्ड्स को भी क्वारंटीन किया गया है।

अनीस ने कहा- दाऊद स्वस्थ

हालांकि, दाऊद इब्राहिम के कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट्स को उसके भाई अनीस इब्राहिम ने खारिज कर दिया है। अनीस ने दावा किया कि भाई समेत परिवार के सभी सदस्य स्वस्थ हैं और कोई भी अस्पताल में भर्ती नहीं है। बता दें कि अनीस इब्राहिम ही दाऊद के डी-कंपनी को चलाता है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi Newsके अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  इस कोरोना वेरिएंट के चलते वैक्सीनेशन करवा चुके लोग भी हैं खतरे में

Facebookपर Like करें, Twitterपर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।