श्रीराम कथा आयोजन समिति के अध्यक्ष सुनील रामदास अग्रवाल जानकारी देते

टीआरपी। प्रदेश की राजधानी रायपुर स्थित श्री राम मंदिर (वीआईपी रोड) में आगामी 06 अप्रैल से 12 अप्रैल तक सात दिवसीय भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होने जा रहा है। देश के सुप्रसिद्ध कथा वाचक हिंमाशु कृष्ण भारद्वाज जी महाराज अपनी अमृतमयी वाणी से भक्तों को भागवत रसपान कराएंगे। आयोजन समिति ने बताया कि इस कथा का उद्देश्य न केवल धार्मिक जागृति है, बल्कि हिंदु समाज को संगठित करने के साथ-साथ गौ सेवा और धर्मांतरण जैसे विषयों पर जागरूकता फैलाना भी है।


रायपुर का श्री राम मंदिर प्रदेश के सबसे बड़े और प्रमुख आस्था केंद्रों में से एक है। इस आयोजन के माध्यम से सनातन संस्कृति के गौरवगान के साथ-साथ सामाजिक कुरीतियों और विसंगतियों के खिलाफ संदेश दिया जाएगा। राजधानी के हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना को देखते हुए यह आयोजन धार्मिक और सामाजिक मेल-मिलाप का बड़ा केंद्र बनेगा।

कलश यात्रा से होगा शुभारंभ


आयोजन समिति के अध्यक्ष सुनील रामदास, संयोजक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राजेंद्र प्रसाद, कैलाश मुरारका और कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि कथा के प्रथम दिन, 06 अप्रैल को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा श्री राम मंदिर से शुरू होकर वीआईपी चौक का भ्रमण करते हुए पुनः व्यास पीठ तक पहुँचेगी।

See also  मुख्यमंत्री ने गुवाहाटी में उद्योग प्रतिनिधियों से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए किया आमंत्रित

सात दिनों तक चलने वाली इस कथा में प्रतिदिन भगवान के विभिन्न स्वरूपों और लीलाओं का वर्णन होगा। इसमें श्रीकृष्ण जन्म, गोवर्धन पूजा, रुक्मिणी विवाह और सुदामा चरित्र जैसे प्रसंगों को विशेष रूप से प्रस्तुत किया जाएगा। कथा का समय और व्यवस्था श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखकर की गई है, साथ ही प्रतिदिन प्रसादी का वितरण भी होगा।

कथा वाचक का परिचय: राष्ट्रपति से हैं सम्मानित

महाराज हिंमाशु कृष्ण भारद्वाज का जन्म उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हुआ। मात्र 09 वर्ष की आयु में गृह त्याग कर गुरुकुल में शास्त्रों का अध्ययन करने वाले महाराज जी को उनकी विलक्षण प्रतिभा के लिए 13 वर्ष की आयु में महामहिम राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत किया जा चुका है। वे अपने कथा वाचन के माध्यम से युवाओं को नशे और गलत आदतों से दूर रहने की प्रेरणा देते हैं।

आयोजन तिथि: 06 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026।

स्थान: श्रीराम मंदिर, वीआईपी रोड, रायपुर।

See also  हम अन्नदाताओं के साथ छल नहीं होने देंगे : भूपेश बघेल

मुख्य वक्ता: हिमांशु कृष्ण भारद्वाज महाराज।

मुख्य विषय: गौ सेवा, समाज सेवा और धर्मांतरण पर जागरूकता।

आयोजक: श्रीराम मंदिर आयोजन समिति (अध्यक्ष- सुनील रामदास)।


कथा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए कथा आयोजन के मुख्य शिल्पियों में राम मंदिर के सचिव नंदन जैन, मनोज गोयल, डॉ हिमांशु ‌द्विवेदी, गोविंद अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, शैलेष अग्रवाल, हर्षित सिंघानिया, पुष्पेंद्र उपाध्याय, पुरुषोतम सिंघानिया, श्रीराम शर्मा, विक्रम केवलानी, हेमंत करमेले रविंद्र सिंह, उमेश शुक्ला, डॉ- अनिल द्विवेदी] कलश यात्रा प्रभारी भारवी वैष्णव] अनामिका सिंह एवं निधिश्री शर्मा सहित पूरी टीम सक्रिय है। समिति ने समस्त सनातनी समाज से आग्रह किया है कि वे इस आध्यात्मिक समागम का हिस्सा बनें और कम से कम दो दिन कथा श्रवण के लिए अवश्य पधारें।