मुंबई। देश में लॉकडाउन के बाद अब धीरे-धीरे अनलॉक 1 शुरू हो चुका है। इसमें सरकार ने कुछ सुविधाएं जनता को दी हैं। ऐसे में शराब के ठेके भी खुल गए हैं। इस बीच बॉलीवुड के विलेन और मजाकिया किरदार निभाने वाले शक्ति कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में शक्ति सिर पर एक बड़ी सी ड्रम लेकर शराब लेने जा रहे है। फैंस को शक्ति का ये फनी वीडियो खूब पसन्द आ रहा है।

‘क्राइम मास्टर गोगो’ के नाम से फेमस शक्ति कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में शक्ति सिर पर बड़ा लाल ड्रम रखकर घर से बाहर आते दिख रहे हैं। इस पर वीडियो बना रहा व्यक्ति जब पूछता है कि अरे भाई कहां जा रहे हो तो उन्होंने जवाब दिया, मैं दारू लेने जा रहा हूं। तो वो शख्स हंसते हुए कहता है ठीक है पूरी सोसाइटी के लिए लेकर आना। वहीं, फैंस को उनका ये फनी अंदाज पसन्द आ रहा है।

See also  ब्रेकिंग: यहां खेत की बाढ़ में लगा था करंट वाला तार, चपेट में आने से हाथी की मौत

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi Newsके अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebookपर Like करें, Twitterपर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।