रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। रायगढ़ स्थित जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड परिसर के फ्यूल टैंक में ब्लास्ट हो गया है।

मिल रही जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 4 मजदूर के घायल होने की खबर है, इनमें 2 मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सभी 4 मजदूर स्क्रैप यार्ड में गैस कटर से पुराने डीजल टैंक को काट रहे थे।

पुलिस के मुताबिक घटना बीती रात की है। जहां स्क्रैप यार्ड में गैस कटर से एक पुराने डीजल टैंक को काटते वक्त उसमें धमाका हो गया। पुलिस को आशंका है कि टैंक में कुछ डीजल या गैस थी, जिसको कटर से काटे जाने के दौरान ज्वाला के संपर्क में आने से विस्फोट हो गया।

हादसे में गंभीर रूप से घायल मजदूरों को रायपुर रेफर किया गया है। जबकि दो रायगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती है। वहीँ पुलिस विस्फोट के कारणों की जांच में जुट गयी है।

See also  Raipur City News: तेलीबांधा से टाटीबंध तक चौड़ी होगी सर्विस रोड, सांसद बृजमोहन के प्रस्ताव पर केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी सहमति, NH-53 पर जाम की समस्या से मिलेगा छुटकारा