रायपुर। लॉकडाउन झेल रहे छत्तीसगढ़ के लिए गुरुवार को मानसून अच्छी खबर लेकर आया है। मानसून केरल से आगे बढ़कर छत्तीसगढ़ में दस्तक दे दी है। आज बस्तर में पहली मानसूनी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार ‘मॉनसून अगले 48 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में और ज्यादा सक्रिय होगा।


मॉनसून की दस्तक के साथ प्रशासन ने मौसमी बीमारियों से निपटने की भी तैयारियां शुरू कर दी है। शाम होते होते राजधानी रायपुर में मानसून अपने छत्तीसगढ़ पहुंचने की सूचना दे दी है। आसमान में गरज चमक के साथ काले बादल छा गए हैं। वहीं फुहारें भी पड़ रही हैं। इसी के साथ अब प्रदेश में किसान अपने खेतों की तैयारी में जुट गए हैं।

See also  Coronavirus का खौफ, 1500 अंक गिरा सेंसेक्स, Yes Bank के शेयर उछले