नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (ICC) के 95वें वार्षिक पूर्ण सत्र के मौके पर कहा कि आज देशवासियों के मन में एक काश है, काश हम मेडिकल के क्षेत्र में आत्मनिर्भर होते ,काश हम डिफेंस के क्षेत्र में आत्मनिर्भर होते। काश हम सोलर पैनल के क्षेत्र में आत्मनिर्भर होते, ऐसे कई उदाहरण हैं जहां पर देश में काश घूम रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि इस वक्त मुसीबत की दवाई सिर्फ मजबूती है, मुश्किल वक्त में भारत हमेशा आगे बढ़कर सामने आया है। आज पूरी दुनिया ही इस संकट से लड़ रही है, कोरोना वॉरियर्स के साथ देश इस लड़ाई में पीछे नहीं है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अब देशवासी के मन में संकल्प है कि आपदा को अवसर में बदलना है, इस संकट को देश का टर्निंग प्वाइंट बनाना है।आत्मनिर्भर भारत ही टर्निंग प्वाइंट है।

मोदी ने कहा कि मन के हारे हार, मन के जीते जीत… हमारी संकल्प शक्ति ही हमारा आगे का मार्ग तय करती है। जो पहले ही हार मान लेता है, उसके सामने नए अवसर नज़र नहीं आते हैं ऐसे में जीत के लिए लगातार प्रयास करने वाला ही सफलता पाता है और नए अवसर आते हैं।

See also  भूकंप के झटकों से हिला असम, 3.2 रही तीव्रता, जानें क्यों आता है Earthquake?

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।