लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरे काल के बाद लखनऊ पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मुख्यमंत्री के कालिदास मार्ग स्थित आवास की तत्काल सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इतना ही नहीं उनके कालीदास मार्ग पर स्थित आवास को भी बम से उड़ाने की बात सुनते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

यूपी पुलिस की इमरजेंसी सर्विस यूपी 112 के व्हाट्सएप नंबर पर एक मैसेज भेज कर योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में 50 अलग-अलग जगहों पर धमाके करने की धमकी दी गई है, जिसमें यूपी 112 की बिल्डिंग भी शामिल है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

See also  CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में शीतलहर का अलर्ट, कई जिलों में पारा लुढ़का; रायपुर में अलाव की व्यवस्था