वाशिंगटन/नई दिल्ली। अमेरिका से 100 वेंटीलेटर की पहली खेप सोमवार को भारत पहुंच जाएगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को वेंटीलेटर देने का वादा किया था। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में वेंटीलेटर बेहद अहम हथियार है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि एयर इंडिया की फ्लाइट से वेंटीलेटर लाए जाएंगे। एक छोटे से कार्यक्रम के बाद इन्हें अस्पतालों को सौंप दिया जाएगा।

ट्रंप ने 16 मई को ट्वीट किया था, ‘मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि अमेरिका भारत में अपने मित्रों के लिए वेंटीलेटर देगा। इस महामारी में हम भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं। हम वैक्सीन विकसित करने में भी साथ मिलकर काम कर रहे हैं। हम साथ मिलकर अदृश्य दुश्मन को हरा देंगे।’

ट्रंप के ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर उनका आभार जताया था और भारत-अमेरिका की दोस्ती का उल्लेख किया था। पीएम ने कहा था, ‘इस घड़ी में सभी राष्ट्रों के लिए यह अहम है कि मिलकर काम करें और दुनिया को अत्यधिक स्वस्थ और कोविड-19 से मुक्त बनाने के लिए जितना हो सके काम करें।’

See also  कोरोना के खिलाफ रेलवे ने किया ऐलान, पीएम केयर्स फंड में 13 लाख कर्मचारी देंगे 151 करोड़ रुपए

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi Newsके अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebookपर Like करें, Twitterपर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।