हैदराबाद। Hyderabad heavy rain हैदराबाद के कई हिस्सों में लगातार बारिश के कारण कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। भारी बारिश के कारण सड़कों और निचले इलाकों में पानी भर गया है।

हैदराबाद से लोकसभा सदस्य असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को ट्वीट किया कि पिछले दो दिन से यहां हो रही भारी बारिश के कारण बंदलागुड़ा के मोहम्मदिया हिल्स में एक दीवार के ढह जाने से नौ लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि इस बीच, मंगलवार को यहां भारी बारिश के कारण इब्राहिमपट्टनम इलाके में एक पुराने मकान की छत ढह जाने से 40 वर्षीय महिला और उसकी 15 वर्षीय बेटी की मौत हो गई। कई स्थानों पर हुई भारी बारिश के कारण जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी के कारण हैदराबाद और राज्य के कई हिस्सों में पानी भर गया है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  stones pelted on Vande Bharat Express in Bihar: अब बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, रेलवे ने शुरु की जांच, पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना