रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल आगामी 20 जून तक 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के नतीजों का ऐलान कर सकता है। माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी है। हालांकि अब तक रिजल्ट जारी कर दिए जाने थे।लेकिन लॉकडाउन का प्रभाव और बोनस अंक की प्रक्रिया को देरी की वजह माना जा रहा है। फिलहाल माध्यमिक शिक्षा मंडल रिजल्ट जारी करने की तैयारी कर रहा है। वहीँ इस सप्ताह इसकी घोषणा कर दी जाएगी।

बता दें कि 10 वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षा मार्च में हुई थी। कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच देश और प्रदेश में लॉकडाउन लागू कर दिया गया था। ऐसे में कुछ विषय के पेपर नहीं हो सके थे। बाद में उन्हें रद्द कर दिया गया। स्टूडेंट्स को उनके पूर्व के परफॉर्मेंस के आधार पर नंबर दिए जाएंगे। करीब साढ़े तीन हजार छात्रों को बोनस नंबर मिलेगा। यह नंबर उन्हें खेलकूद, एनसीसी, एनएसएस समेत अन्य कैटेगरी में मिलेंगे। दसवी की बोर्ड परीक्षा में 3,87,542 छात्र हैं। वहीँ बारहवी में छात्र संख्या 2,72,809 है। सम्भावना है कि इस बार पास होने वाले छात्रों का आंकड़ा भी बढ़ सकता है।

See also  मिडिल ईस्ट में फिर छिड़ी भीषण जंग: ईरान ने इजरायल पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें, जवाब में इजरायल ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर किया बड़ा हमला

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।