मुंबई। बीते रविवार को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या का मामला सामने आया था। लोग इस खबर पर अपने अपने तरीकों से प्रतिक्रिया जता रहे हैं।

आपको बता दें ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत की अचानक मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। उनकी आत्महत्या की खबर जिसने भी सुनी वह हैरान रह गया है। उनकी मौत को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर डायरेक्टर शेखर कपूर और मुकेश भट्ट के बयानों ने इस मामले में एक अलग ही मोड़ दिया है। वहीं, ऐक्ट्रेस कंगना रनौत ने तो यहां तक कह दिया है कि यह प्लान्ड मर्डर है। अब महेश भट्ट के साथ काम करने वाली राइटर सुहृता सेनगुप्ता ने नया खुलासा किया है कि सुशांत सिंह राजपूत को मानसिक हालत को देखते हुए महेश भट्ट ने कहा था कि उनकी हालत परवीन बाबी जैसी हो गई है। दरअसल, परवीन बाबी को अजीब आवाजें सुनाई देती थीं और उन्हें लगता था कि कोई उन्हें मारने आ रहा है।

See also  IPL in Raipur : इंतजार की घड़ियां खत्म! कल से मिलेंगी RCB के मैचों की टिकट, जानें कैसे करें बुक

‘सड़क 2’ में रोल के लिए आए थे सुशांत सिंह राजपूत

iwmbuzz की रिपोर्ट के मुताबिक सुहृता सेनगुप्ता ने बताया, सुशांत सिंह राजपूत महेश भट्ट के पास फिल्म ‘सड़क 2’ में रोल के लिए बातचीत करने आए थे। वह बातूनी थे इसलिए जल्द ही दोस्त बन गए। उन्होंने लगभग एक घंटे बहुत सी बातों पर चर्चा की। वह सिनेमा के साथ-साथ क्वांटम फिजिक्स पर भी बोल सकते थे। महेश भट्ट ने सुशांत सिंह राजपूत के मेहनत के पीछे छिपी उदासी को पहचान लिया था। यह बिलकुल वैसा था जैसा उन्होंने परवीन बाबी में देखा था।

रिया चक्रवर्ती ने की पूरी कोशिश

सेनगुप्ता के मुताबिक, सुशांत सिंह राजपूत के अवसाद में घिरने के कारण रिया चक्रवर्ती उलझ गई थीं, उसने पूरी कोशिश की ताकि सुशांत अपनी दवाएं ले लेकिन उन्होंने मना कर दिया। बिना दवाओं के उनकी हालत और ज्यादा खराब होती गई। पिछले एक साल के दौरान सुशांत सिंह राजपूत ने खुद को बाहरी दुनिया से पूरी तरह से काट दिया था। रिया चक्रवर्ती तब तक उसके साथ थी, जब तक वह निभा सकती थी।

See also  Actor Meghanathan Passed Away : साउथ के दिग्गज अभिनेता मेघनाथन का निधन, फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाकर बनाई थी खास पहचान

सुशांत सिंह राजपूत को लगता था कि कोई उसे मार देगा

सेनगुप्ता आगे बताती है, एक समय आया जब सुशांत सिंह राजपूत को आवाजें सुनाई देने लगीं। उसे लगने लगा था कि लोग उसे मारने की कोशिश कर रहे हैं। एक दिन अनुराग कश्यप की एक फिल्म सुशांत के घर में चल रही थी। इस दौरान सुशांत ने रिया से कहा कि मैंने अनुराग कश्यप से एक प्रॉजेक्ट के लिए मना कर दिया था। अब वह मुझे मारने के लिए आने वाला है। इस घटना के बाद से ही रिया सुशांत के साथ रहने से डर गईं। उन्होंने सुशांत से रिश्ता तोड़ लिया।

सुशांत सिंह राजपूत ने अपने फ्लैट में किया सुसाइड

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत इस दुनिया में नहीं रहे। रविवार को उन्‍होंने मुंबई में अपने फ्लैट में फांसी लगाकर सुसाइ़ड कर लिया। हालांकि सुसाइड के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

महेश भट्ट ने रिया चक्रवर्ती को दी दूर रहने की सलाह

महेश भट्ट ने रिया चक्रवर्ती से कहा था कि अब तुम कुछ नहीं कर सकती। अगर इस रिश्ते में तुम और रहती हो तो तुम्हारी दिमागी हालत भी खराब हो जाएगी। इसके बाद रिया ने सुशांत सिंह राजपूत की बहन के मुंबई आने तक उसे संभाले रखा। सुशांत की बहनों ने भी उसकी मदद करने की कोशिश की लेकिन वह किसी की सुनने को तैयार ही नहीं था। उसने अपनी डिप्रेशन की दवाएं लेना बंद कर दिया था।

See also  Adhura : रसिका दुग्गल की डरावनी वेब सीरीज अधूरा का ट्रेलर रिलीज

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi Newsके अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebookपर Like करें, Twitterपर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।