राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से एक बड़ी और दुखद खबर निकलकर सामने आ रही है। राजनांदगांव में CAF के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। फिलहाल आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है, मामले की जांच की जा रही है। घटना की पुष्टि एसपी जितेंद्र शुक्ला ने की है।

जानकारी के मुताबिक यह घटना खैरागढ़ ब्लॉक मुख्यालय के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम घाघरा की है, जहां बेस कैंप में तैनात अब्दुल शाहिद खान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। घटना बीती रात करीब 8 बजे के आसपास की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि जवान मूलत: झांसी का रहने वाला था।

इस संबंध में एसपी जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि- ‘जवान बहुत ही होनहार था और कैंप में अन्य जवानों से कोई भी मनमुटाव या विवाद की स्थिति नहीं थी। बीती रात जवान अपने रूम पर गया और अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास मौजूद अन्य जवान अब्दुल शाहिद खान के रूम की ओर बढे तो देखा कि उसने आत्महत्या कर ली है।’

See also  पहाड़ी कोरवा आत्महत्या मामला : मृतक की पत्नी को महतारी वंदन का लाभ दिलाने का झांसा देकर करा ली थी जमीन की रजिस्ट्री, तहसीलदार निलंबित