रायगढ़/धमतरी। छत्तीसगढ़ में हाथियों के मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में प्रदेश में 2 अलग-अलग जिलों से हाथियों के मौत की खबर सामने आ रही है। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में करंट की चपेट में आने से नर हाथी की मौत हो गई है, तो वहीँ धमतरी जिले के केरेगांव वन परिक्षेत्र के माडलसिल्ली के जंगल में एक हाथी के बच्चे की दलदल में फंसने से मौत ने सबको झकझोर कर रख दिया है।घटना की सूचना मिलने पर वन अमला मौके पर पहुंच गया है।

मिल रही जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में खेत में बोर पंप में प्रवाहित बिजली के चपेट में आकर हाथी की मौत हुई है। तो वहीँ दूसरी घटना अंतर्गत केरेगांव वन परिक्षेत्र के माडलसिल्ली के जंगल में एक हाथी के बच्चे की मौत हुई है। 21 हाथियों का दल भटक कर गरियाबंद जिला से धमतरी पहुंचा और इसी दल के एक नन्हें हाथी की दलदल में फंसने की वजह से मौत हो गयी।

See also  BREAKING : रायपुर तार प्रोडक्ट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, काले धुएं का उठता गुबार देख सहमें लोग, दमकल की टीम को करनी पड़ी कड़ी मशक्क्त

बता दें कि इसके पहले प्रदेश में 3 हथिनियों की मौत हो चुकी है। इसके बाद DFO को कारण बताओ नोटिस देकर हटा दिया गया था। वहीं रेंजर और SDO को निलंबित कर दिया गया था। छत्तीसगढ़ में इस तरह हाथियों की मौत से वन्यप्राणियों की सुरक्षा पर सवाल उठने खड़े हो गए हैं।