नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच जारी विवाद को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। शाम 5 बजे होने वाली इस बैठक में अलग-अलग पार्टियों के अध्यक्षों को आमंत्रित किया गया है।

इस वर्चुअल बैठक में सभी दलों को पिछले कुछ दिनों से चीन के साथ चल रहे तनाव की जानकारी दी जाएगी। इस समस्या के समाधान के लिए भारत सरकार द्वारा अभी तक उठाए गए कदमों की जानकारी भी बैठक में दी जाएगी। बैठक में कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी, उद्धव ठाकरे, शरद पवार, अखिलेश यादव, हेमंत सोरेन, ममता बनर्जी, चंद्रबाबू नायडू शामिल होंगे। भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल केंद्र सरकार से सवाल कर रहे हैं। हालांकि, सभी दलों ने केंद्र सरकार के साथ खड़े होने की बात कही है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी इस बैठक में शामिल होंगी। बता दें कि TMC प्रमुख बनर्जी ने बुधवार को Covid-19 महामारी के संबंध में आनलॉक 1.0 के बाद उत्पन्न स्थिति पर चर्चा के लिए बुलाई गई बैठक में हिस्सा नहीं लिया था।

See also  बड़ी खबर- पूर्व केंद्रीय मंत्री और BJP नेता बाबुल सुप्रियो TMC में हुए शामिल

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।