नई दिल्ली। भारत की तमाम कोशिशों के बावजूद सीमा पर चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वह सीमा पर लगातार भारत से भिड़ रहा है। चीन ने पैंगोंग त्सो और गलवान घाटी के बाद अब दौलत बेग ओल्डी इलाके में भारतीय सेना की पेट्रोलिंग को ब्लॉक कर दिया है। वह दौलत बेग ओल्डी इलाके के पेट्रोलिंग प्वाइंट 10 से 13 के बीच अड़ंगा लगा रहा है।

चीन ने दौलत बेग ओल्डी इलाके और डेस्पांग सेक्टर के पास कैंप बना लिए हैं। दौलत बेग ओल्डी और डेस्पांग सेक्टर के पास चीन बेस में हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक चीन बेस के पास कैंप और सड़क बनाई गई है, इसका खुला जून की सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ है। वहीं, भारतीय सेना ने भी डेस्पांग इलाके में जवानों की तैनाती बढ़ा दी है।

काराकोरम इसलिए जरूरी

सूत्रों की माने तो काराकोरम दर्रा के पास के इलाके में चीन अतिक्रमण करना चाहता है। वह पाकिस्तान और यूरोप को जाने वाले अपने हाईवे के लिए रास्ता चाहता है, जो शेनझेन इलाके से होकर भारतीय क्षेत्र से गुजरता है। इसको लेकर चीन की मंशा साफ होती जा रही है।

See also  साधु के भेष में लाखों का चूना लगाने वाला अंतर्राज्यीय ठग पकड़ाया, 15 लाख रूपये के बदले में दिए सोने के नकली बिस्किट

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।