टीआरपी डेस्क। सोशल मीडिया स्टार सिया कक्कड़ ( Siya Kakkar Suicide ) ने सुसाइड कर लिया है। 16 साल की सिया सोशल मीडिया Tiktok पर पॉपुलर सेलिब्रिटी थीं। इस खबर से उनके प्रशंसक काफी हैरान हैं। हालांकि अभी सुसाइड की वजह सामने नहीं आई है।

Sushant Singh Rajput Suicide – पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई सामने, दम घुटने से हुई मौत

जानकारी के मुताबिक बीती रात एक गाने को लेकर सिया की बात अपने मैनेजर अर्जुन सरीन से हुई थी। सिया के सुसाइड की खबर सुनकर अर्जुन भी हैरान हैं। अर्जुन ने बताया कि सिया ठीक थीं और परेशान भी नहीं लग रही थीं। उन्हें ये समझ नहीं आ रहा है कि सिया ने ये कदम क्यों उठाया। बता दें कि सिया टिकटॉक ( Siya Tiktok Star ) पर भी खूब पॉपुलर थीं।

सिया ने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरी ( Siya Instagram Story ) में अपनी डांस वीडियो पोस्ट की थी, जिसमें वो पंजाबी गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। दरअसल सिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जो वीडियो शेयर किया उसे उन्होंने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था, जो उनका आखरी पोस्ट भी है। बता दें कि इंस्टाग्राम पर सिया के बहुत फॉलोअर्स हैं।

See also  खुशखबरी: Covid-19 Vaccine Updates अगले साल मार्च में भारत में आ जाएगी कोरोना वैक्सीन? सरकार ने शुरू की बड़ी तैयारी

यादें सुशांत सिंह राजपूत: सुसाइड की कोशिश करने वाले बेटे को रील लाइफ में जीने का हौसला देने वाले पिता, रियल लाइफ में हारे?

सिया के सुसाइड ( Siya Kakkad Suicide ) कर लेने के बाद से उनके प्रशंसकों के बीच हड़कंप मचा है। हर शख्स के मन में बस एक ही सवाल चल रहा है कि सिया ने आखिर सुसाइड क्यों किया ? सभी इंस्टाग्राम पर उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं और इस 16 वर्षीय राइजिंग स्टार के चले जाने से मायूस भी हैं।