पटना। देश में कोरोना का आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है. वहीँ बिहार में कोरोना का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। बिहार में नीतीश सरकार के केबिनेट मंत्री बिनोद सिंह और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव पाई गयी है। दंपति में कोरोना के लक्षण मिलने के बाद के जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

विनोद कुमार सिंह कटिहार के प्राणपुर से विधायक हैं और नीतीश सरकार में पिछड़ा अतिपिछड़ा कल्याण मंत्री हैं। दोनों पति-पत्नी को इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इससे पहले बिहार में राजद के कद्दावर नेता रघुवंश प्रसाद सिंह और पूर्व सांसद पुतुल कुमारी समेत बीजेपी के एक विधायक भी कोरोना के चपेट में आ चुके हैं। हालांकि इनमें से रघुवंश प्रसाद सिंह नौ दिनों में ही कोरोना को मात देकर घर लौट चुके हैं।

कटिहार के सिविल सर्जन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मंत्री विनोद सिंह के परिवार के साथ साथ उनके स्टाफ और संपर्क में आने वाले अन्य लोगों का भी कोरोना टेस्ट कराया जाएगा।

See also  BREAKING : सांसद छाया वर्मा को मिलेगा "संसद रत्न पुरस्कार", 10 सांसदों को नवाजा जाएगा सम्मान से

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।