नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। देश पिछले 24 घंटे में 69,921 नए केस सामने आए है, हालांकि पहले से आज मंगलवार को कोरोना संक्रमण के मामलों में थोड़ी कमी देखने को मिली है। वहीं भारत में कोविड-19 के मामले 37 लाख के करीब पहुंच चुके हैं।संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।  इस बीच अच्छी खबर यह है की 28,39,883 मरीज ठीक हो कर घर वापस जा चुके हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह अद्यतन किए गए आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटे मे 69,921 नए मामले सामने आए हैं और 819 लोगों की जान जा चुकी है। अब तक कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 65,288 हो गई है, और अभी तक 28,39,883 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं।

कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य

देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र में 2.5 लाख के करीब संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं, राज्य में करीब 8 लाख लोग संक्रमित हुए हैं। दूसरे नंबर पर नंबर पर आंध्र प्रदेश है जहां 4.34 लाख लोग संक्रमित हुए हैं। तीसरे नंबर पर तमिलनाडु है जहां 4.28 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और एक्टिव मामलों की संख्या 60 हजार से अधिक है।

See also  कई जगह है जहां वस्‍तुओं और सेवाओं पर GST नहीं देना होता

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi Newsके अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebookपर Like करें, Twitterपर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।