रितुराज पवार

धमतरी। धमतरी के अर्जुनी स्थित नगर निगम के गौठान में गाय की मौत बाद मामला सियासी रूप ले लिया है। बीजेपी ने इस मामले में निगम प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए सरकार के रोका छेका अभियान पर भी सवाल उठाएं है। बीजेपी का आरोप है कि गौठान में अव्यवस्था का आलम है यहां न तो बढ़िया चारा है और न ही अन्य सुविधाएं उपलब्ध है। यही वजह है कि लगातार यहां गायों की मौत हो रही है। जबकि निगम प्रशासन और जिम्मेदार आंख मूंदकर बैठे है। बीजेपी ने व्यवस्था नही सुधरने पर एफआईआर कराने की बात कही है।

मवेशियों को रखा जाता है ऐसा

दरअसल निगम प्रशासन व्दारा करीब के अर्जुनी गांव गायों और गौधन को रखने के लिए गौठान का निर्माण कराया गया है। जहां शहर के चौक चौराहों और सड़को में बेतरीब तरीके जमघट लगाएं आवारा मवेशियों की धरपकड़ उन्हे रखा जाता है। हाल ही में रोका छेका अभियान के तहत अभियान चलाकर भारी संख्या में मवेशियों को पकड़कर गौठान में रखा गया है। सोमवार को गौठान में गाय की मौत सूचना पर बीजेपी कार्यकर्ता गौठान पहुंच गए। और इसके लिए निगम प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा दिया।

See also  नक्सली कैम्प ध्वस्त, डीआरजी और छसबल की संयुक्त कार्रवाई

नरवा घुरवा बारी और रोका छेका अभियान के नाम पर सिर्फ दिखावा: बीजेपी

बीजेपी का कहना है कि सरकार नरवा घुरवा बारी और रोका छेका अभियान के नाम पर सिर्फ दिखावा कर रही है। जबकि हकीकत कुछ और ही है। गौठान में अव्यवस्था का आलम है। गौठान में डाॅक्टर और कर्मचारियों की नियुक्ति होनी चाहिए। वही ऐसे लापरवाही बरतने वाले के खिलाफ कार्रवाई किया जाना चाहिये। इधर इस मामले में निगम के महापौर ने कहा है कि गौठान मेँ कोई लापरवाही नही बरती जाने की बात कही है वही गाय की मौत कुत्ते के काटने से होना बता रहे है। बहरहाल प्रदेश के कई गौठानों में लगातार गायों की हो रही मौत को लेकर बीजेपी अक्रामक मूड में नजर आ रही है और सरकार को घेरने से पीछे नही हट रही।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi Newsके अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebookपर Like करें, Twitterपर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

See also  रक्षाबंधन से पहले छत्तीसगढ़ के यात्रियों को झटका! 72 ट्रेनें रद्द, 22 के बदले गए रूट