रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण (Covid infection in Chhattisgarh) अब बेकाबू होता जा रहा है। रोजाना हजार से ज्यादा मरीज पाजिटिव आ रहे हैं। शुक्रवार शाम तक कुल 1688 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 658 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। राज्य में कुल पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 39723 हो गई है वहीं डिस्चार्ज मरीज़ों की संख्या 19608 है। इसके साथ ही कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 19781 पहुंच गई है। आज कुल 19 मरीजों की मौत हुई है जिनमें 10 मरीज रायपुर सिटी के हैं। प्रदेश में कोरोना से कुल मौतों का आंकड़ा बढ़कर 334 हो गया है।

आज जिन जिलों में सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं उनमें ज्यादा 567 मरीज रायपुर के हैं। आज बिलासपुर से 269, दुर्ग से 165,कबीरधाम रायगढ़ से 82.82, बालोद से 78, जांजगीर चांपा से 72, राजनांदगांव से 70, जशपुर से 45, धमतरी से 38, सरगुजा से 35, महासमुंद से 34, गरियाबंद नारायणपुर से 24, बस्तर से 23, कोंडागांव से 19, बलरामपुर से 14, बेमेतरा कोरबा से 12.12, कोरिया से 09, बीजापुर से 08, बलौदाबाजार से 03 व अन्य राज्य से 04 नए मरीजों की पहचान हुई है। देर रात ये संख्या और बढ़ सकती है।

See also  GT vs PBKS IPL 2026: पंजाब ने गुजरात को दिया 164 रन का लक्ष्य, शेडगे-स्टोइनिस ने संभाली पारी

आज जिन जिलों में कोरोना से मौत हुई है उनमें सबसे ज्यादा 10 मरीज रायपुर सिटी के हैं। इसके साथ रायपुर में कुल एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 14325 हो गई है वहीं कुल मौतों का आंकड़ा बढ़कर 100 से पार हो गया है। मरने वाले अन्य 9 मरीज अलग.अलग जिलों के हैं।

यह भी देखें

देखें जिलेवार आंकड़ा कहां कितने मरीज, कितनी मौतें

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  अब आम रस्ते पर नहीं चलने का नक्सली फरमान हुआ जारी, बीच मार्ग पर लगाया बैनर