मॉस्को। भारत चीन सीमा विवाद (India China Border Dispute) को लेकर पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन के साथ पिछले करीब चार महीने से चले आ रहे गतिरोध के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को मास्को में अपने चीनी समकक्ष जनरल वी फेंगे से मुलाकात की। इस बैठक में राजनाथ सिंह ने चीन को उसकी आक्रमकता वाली गलती याद दिलाई और कहा कि शांति के लिए सीमा पर से सेना को तत्काल हटाना होगा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और चीन के रक्षा मंत्री वी फेंगे के बीच 2 घंटे 20 मिनट तक वार्ता चली। इस दौरान राजनाथ सिंह ने स्पष्ट कहा कि शांति कामय करने के लिए चीन को अपनी सेना पीछे हटानी ही होगी और यथास्थिति कामय करना होगा।

सूत्रों के मुताबिक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और चीनी रक्षा मंत्री के बीच हुई करीब ढाई घंटे की बातचीत का मुख्य फोकस लंबे समय से कायम सीमा विवाद को खत्म करना और शांति बहाल करना था। पूरी बातचीत का केंद्र बिंदु पूर्वी लद्दाख में तनाव कम करने के लिए बीच का रास्ता निकालने पर ही टिका रहा।

शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक से इतर इस मुलाकात में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने चीनी समकक्ष जनरल वी फेंगे से साफ-साफ कहा कि पूर्वी लद्दाख में गतिरोध से पहले की स्थिति कायम करें। उन्होंने साफ कहा कि शांति के लिए चीन को सेना पीछे हटानी ही होगी।

See also  Big Breaking: राजधानी में पूर्व मंत्री डीपी धृतलहरे की बहू व पोती की हत्या करने वाला तीसरा फरार आरोपी इंजीनियर अजय राय गिरफ्तार

बता दें कि दोनों देशों के बीच सीमा पर जारी गतिरोध के बीच रक्षा मंत्रियों की यह पहली मुलाकात है। दोनों देशों के रक्षा मंत्री शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए मास्को में हैं। यह मुलाकात इस बैठक से इतर हुई है। रक्षा मंत्रियों के साथ उनके देशों के शिष्टमंडल भी थे।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।