रायपुर। Covid-19 Update Chhattisgarh : प्रदेश में आज कुल 2545 नए कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) मरीज़ों की पहचान हुई। 615 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत आज डिस्चार्ज किए गए। राज्य में कुल स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए मरीज़ों की संख्या 22792 व एक्टिव मरीज़ों की संख्या 26915 है। जबकि इलाज के दौरान 12 मरीजों की मौत हो गई।

2545 मरीजों के साथ प्रदेश में कोरोना (Covid-19 Update Chhattisgarh) का संक्रमण बढ़कर 50114 हो गया, जिनमें से कुल 22792 मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। आज 12 मरीजों की मौत के बाद प्रदेश में कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़ा बढ़कर 407 हो गया है।

आज जिला रायपुर से 629, बिलासपुर से 359, राजनांदगांव से 240, दुर्ग से 231, रायगढ़ से 103, बीजापुर से 98, बलौदाबाजार से 92, सरगुजा से 78, जांजगीर-चांपा से 65, मुंगेली से 62, कोरबा से 58, बालोद से 54, महासमुंद व सूरजपुर से 48-48, धमतरी से 47, गरियाबंद से 44, कांकेर से 40, सुकमा से 33, कोण्डागांव से 28, कबीरधाम से 26, बलरामपुर, जशपुर व नारायणपुर से 25-25, कोरिया व दंतेवाड़ा से 21-21, बस्तर से 20, बेमेतरा व गौरेलापेण्ड्रा-मरवाही से 09-09, अन्य राज्य से 07 शामिल हैं।

See also  Coronavirus Vaccine Updates: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने वैक्सीन को लेकर दी बड़ी जानकारी

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।