टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के मातृ एवं शिशु अस्पताल लोरमी में एक युवक ने बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इधर सुबह युवक के मां की भी मौत की भी खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक बलौदाबाजार निवासी 47 वर्षीय अनिल जायसवाल लोरमी में किराए के मकान में रहता था और धान भूसा सप्लाई करने का काम करता था। उनका उपचार पिछले तीन दिनों से अस्पताल चल रहा था। इस बीच कल अचानक रात में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

मृतक को बीते 7 सितंबर को डायबिटीज शुगर और फीवर की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने आइसोलेशन वार्ड में अपने ही गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

जानकारी के मुताबिक युवक को डायबिटीज और शुगर की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती किया गया था, वहीँ आज उनका कोरोना जांच होना था लेकिन इस बीच रात में युवक ने आत्महत्या कर लिया। वहीँ पुलिस टीम की मौजूदगी में पंचनामा के बाद मृतक का कोरोना टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

See also  No Vehicle Zone : भोपाल वन विहार बना नो-व्हीकल जोन, अब गोल्फ कार्ट और साइकिल से होगा सफर, सैलानियों का अनुभव होगा और बेहतर

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।