रायपुर। भारत सरकार,स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी गाईडलाईन अनुसार रायपुर जिला के नगर पालिक निगम,बीरगांव के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 29,गाजी नगर (थाना उरला) में पाँच से अधिक नया कोरोना पॉजिटिव और नगर पालिक परिषद्,गोबरा नवापारा,अभनपुर अंतर्गत वार्ड क्रमांक 02,खोली पारा (थाना गोबरा नवापारा) में पाँच से अधिक नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्रों को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है।

बिरगांव के वार्ड क्र. 29 गाजी नगर में कंटेनमेंट जोन में पूर्व में सगीर अहमद का घर एवं पश्चिम में सोनलाल वर्मा का घर तथा उत्तर में सुभाष घोड़सवार का घर और दक्षिण में अब्दुल कादिर का घर तक की परिसीमाएं निर्घारित की गई है।

अभनपुर के वार्ड क्रमांक 02,खोली पारा कंटेनमेंट जोन में पूर्व में अजय जगने का मकान (छाटा रोड) तक एवं पश्चिम में बाई साहू के मकान तक तथा उत्तर में खम्म्न निषाद के मकान तक और दक्षिण में रायपुर-राजिम रोड कैलाश निषाद के दुकान तक की परिसीमाएं निर्घारित की गई है।

See also  BREAKING : IG प्रदीप गुप्ता को मिली नई पदस्थापना, लोक अभियोजन के डायरेक्टर बनाये गये

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।