नई दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता और आर्य समाज के नेता स्वामी अग्निवेश का निधन (Swami Agnivesh Death) हो गया है। उन्होंने दिल्ली के एक अस्पताल में शुक्रवार शाम को अंतिम सांस ली। स्वामी अग्निवेश को सोमवार को नई दिल्ली के इंस्टिट्यूट ऑफ लिवर एंड बायिलरी साइंसेज (ILBS) में भर्ती कराया गया था।

ILBS ने स्वामी अग्निवेश के निधन की पुष्टि करते हुए कहा, ‘स्वामी अग्निवेश को शुक्रवार शाम 6 बजे कार्डियक अरेस्ट हुआ। उन्हें बचाने की भरपूर कोशिश की गई, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका। उन्होंने शाम 6.30 बजे अंतिम सांस ली।’

मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण गंभीर हुई थी हालत

लिवर सिरोसिस से पीड़ित अग्निवेश को उपचार के दौरान मल्टी ऑर्गन फेल्योर की समस्या से भी जूझना पड़ा। अस्पताल के सीनियर डॉक्टरों की एक टीम उनकी हालत पर पैनी नजर रख रही थी, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

स्वामी अग्निवेश (Swami Agnivesh Death) का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शनार्थ 7 जंतर-मंतर रोड, नई दिल्ली के कार्यालय पर शनिवार सुबह 11 से 2 बजे तक रखा जाएगा। उनका अंतिम संस्कार वैदिक रीति से अग्निलोक आश्रम, बहलपा जिला गुरुग्राम में 4 बजे होगा।

See also  Infantry Day पर सेना अपने करेगी शहीदों को याद, जानें क्या है इसका पाकिस्तान से कनेक्शन

हरियाणा के शिक्षा मंत्री थे स्वामी अग्निवेश

21 सितंबर, 1939 को जन्मे स्वामी अग्निवेश सामाजिक मुद्दों पर अपनी बेबाक टिप्पणियों के लिए जाने जाते थे। 1970 में आर्य सभा नाम की राजनीतिक पार्टी बनाई थी। 1977 में वह हरियाणा विधानसभा में विधायक चुने गए और हरियाणा सरकार में शिक्षा मंत्री भी रहे। 1981 में उन्होंने बंधुआ मुक्ति मोर्चा नाम के संगठन की स्थापना की।

अन्ना हजारे के आंदोलन से लेकर बिग बॉस के घर तक का सफर

मी अग्निवेश ने 2011 में अन्ना हजारे की अगुवाई वाले भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन में भी हिस्सा लिया था। हालांकि, बाद में मतभेदों के चलते वह इस आंदोलन से दूर हो गए थे। स्वामी अग्निवेश ने रियलिटी शो बिग बॉस में भी हिस्सा लिया था। वह 8 से 11 नवंबर के दौरान तीन दिन बिग बॉस के घर में भी रहे।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  ऐसे समय में जब कई सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए हैं, छत्तीसगढ़ के सीएम असम चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं- डॉ. रमन सिंह