टीआरपी डेस्क। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज में भी कमी कर दी है। दो करोड़ रुपये से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट पर एसबीआई की नई दरें 10 सितंबर 2020 से लागू हो गई है। एक साल से दो साल की अवधि के खुदरा टर्म डिपॉजिट पर अब 20 आधार अंक कम ब्याज मिलेगा। इससे पहले बैंक ने 27 मई को फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरें घटाई थी।

आइए जानते हैं कि दो करोड़ से कम की एफडी पर आपको कितना ब्याज मिलेगा। 

मालूम हो कि बैंक ने वरिष्ठ वागरिकों के लिए एफडी प्रोडक्ट ‘SBI वीकेयर डिपॉजिट’ को लॉन्च किया था। इसमें वरिष्ठ नागरिकों को पांच साल या उससे ज्यादा की अवधि के लिए रिटेल टर्म डिपॉजिट पर 30 आधार अंकों का अतिरिक्त प्रीमियम मिलता है। अब एसबीआई वीकेयर जमा योजना 31 दिसंबर 2020 तक जारी रहेगी। पहले इस योजना की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2020 थी। इससे वरिष्ठ वागरिकों को फायदा होगा।

See also  OTT & Theater Releases This Friday: सिनेमाघरों में बॉबी देओल और डेविड धवन की टक्कर, OTT पर गुल्लक 5 और करिश्मा कपूर का जलवा

क्रेडिट कार्ड के भुगतान में ग्राहकों को मिल सकती है मोहलत

मोरेटोरियम के बाद क्रेडिट कार्ड का भुगतान नहीं करने वाले ग्राहकों को एसबीआई और मोहलत दे सकता है। एसबीआई कार्ड के शीर्ष अधिकारी ने रविवार को कहा कि कंपनी उन ग्राहकों को भी कर्ज पुनर्गठन योजना में शामिल कर सकती है, जो मोरेटोरियम के बाद भी भुगतान नहीं कर सके हैं।

कर्ज पुनर्गठन योजना में शामिल हो सकते हैं ग्राहक 

कंपनी के प्रबंध निदेशक और सीईओ अश्विनी कुमार तिवारी ने बताया कि आरबीआई की गाइडलाइन के तहत मार्च से मई तक भुगतान नहीं करने वाले ग्राहकों के खाते स्टैंडर्ड रखे गए। इसके बाद मोरेटोरियम तीन महीने बढ़ाकर अगस्त तक कर दिया गया, लेकिन यह सुविधा पाने के लिए ग्राहकों को चुनाव करने का विकल्प दिया गया। कई ग्राहकों ने फिर मोरेटोरियम लिया और कुछ ने भुगतान करना शुरू कर दिया। वहीं, कई ग्राहकों ने न तो दोबारा मोरेटोरियम का विकल्प चुना और न ही भुगतान किया।

See also  बिग ब्रेकिंग: रायपुर में कांग्रेस का महापौर बनना तय, 7 में 6 निदर्लीय ​पार्षदों ने सीएम हाउस पहुंचकर दिया समर्थन

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।