मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले के मौत के बाद ड्रग्स कनेक्शन मामले सामने आने पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) इसकी जांच में लगी हुई है। एनसीबी ने गुरुवार को मुंबई के कई इलाकों में छापेमारी की है।

बता दें कि अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती वर्तमान में ड्रग्स कनेक्शन के मामले में जेल में बंद हैं। एनसीबी ने आज उन्हीं से संबंधित कुछ स्थानों पर छापेमारी की। ब्यूरो के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि इस छापेमारी से बड़ी कामयाबी मिल सकती है जो मामले के लिए बेहद जरूरी है।

सुशांत की मौत की गुत्थी सुलझाने के दौरान ड्रग्स कनेक्शन सामने आया है, जिसमे बॉलीवुड के कई हस्तियों के नाम सामने आए जिसके बाद एनसीबी ने अपनी जांच बढ़ाई और कई ड्रग्स पेडलर को गिरफ्तार किया। इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ के आधार पर जो बातें सामने आई हैं, उसे आगे बढ़ाते हुए एनसीबी मामले में आगे बढ़ रही है।

See also  इन राज्यों में दिवाली बिगाड़ सकती है बारिश,दिखा ‘सितरंग’ का असर

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi Newsके अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebookपर Like करें, Twitterपर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।