नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण ( Corona Updates India ) से ठीक हुए मरीजों के मामले में भारत अमेरिका को पछाड़ते हुए पहले नंबर पर आ गया है। वर्तमान में कोरोना से 43 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 54 लाख हो गई है।

कोरोना से 86,752 संक्रमितों की मौत

आपको बता दें कि कोरोना से 86,752 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या 10 लाख 10 हजार है और 43 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के सक्रिय मामलों की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब चार गुना अधिक है। पिछले 24 घंटों में 92,605 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं 24 घंटे में 1133 लोगों की जान भी चली गई है। अच्छी खबर ये है कि 24 घंटे में 94,612 मरीज ठीक भी हुए हैं।

See also  कोरोना अपडेट: एक ही दिन में बढ़े संक्रमण के 10 हजार से अधिक मामले, 440 मरीजों की मौत

6 करोड़ 36 लाख से ज्यादा सैंपल टेस्ट

ICMR के मुताबिक, 19 सितंबर तक कोरोना वायरस ( Corona Virus ) के कुल 6 करोड़ 36 लाख लोगों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 12 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई। पॉजिटिविटी रेट 7 प्रतिशत से कम है। कोरोना वायरस के 54% मामले 18 साल से 44 साल की उम्र के लोगों को हैं। मगर देश में कोरोना वायरस से होने वाली 51% मौतें 60 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों में हुईं हैं।

मृत्यु दर में गिरावट

देश में ( Corona Updates India ) मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मृत्यु दर गिरकर 1.60% हो गई। इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 19% हो गई है। देश में रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 79% हो गई है। देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र में दो लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं।

See also  INLD नेता के घर ED का छापा, 5 करोड़ कैश, 5 किलो सोना, 300 कारतूस बरामद

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।