नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर ( Jammu-Kashmir ) में आतंकवाद के खिलाफ भारतीय सेना और कश्मीर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। गौरतलब है की सुरक्षाबलों ने बडगाम जिले के चरार-ए-शरीफ में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच जारी मुठभेड़ ( Jammu-Kashmir Encounter ) में एक आतंकवादी मारा गया है।

सुरक्षाबल को हाथ लगी बड़ी कामयाबी

अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षाबलों द्वारा इलाके की घेराबंदी करने और तलाशी अभियान ( Search operation ) शुरू करने के बाद सोमवार को मुठभेड़ शुरू हो गई। जैसे ही सुरक्षाबल आतंकवादियों के ठिकाने के करीब पहुंचे, आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी करनी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा कि एक अज्ञात आतंकवादी बडगाम मुठभेड़ में मारा गया। ऑपरेशन जारी है। आपको बता दे कि इससे पहले श्रीनगर शहर के बटमालू में गुरुवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए थे, जबकि एक महिला की भी मौत हो गई थी। यह जानकारी अधिकारियों ने दी थी। मुठभेड़ के दौरान सीआरपीएफ का एक अधिकारी भी घायल हो गया था।

See also  Jammu Kashmir: हेडमास्टर के यहां पाकिस्तानी पिस्तौल-चीनी ग्रेनेड, चुनाव में गड़बड़ी फैलाना चाहते थे आतंकी

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi Newsके अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebookपर Like करें, Twitterपर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।