रायपुर। छत्तीसगढ़ Corona Virus in Chhattisgarh में तेज रफ्तार से बढ़ते कोरोना के संक्रमण ने आधी रात से गरियाबंद और कोरिया में भी लॉकडाउन कर दिया है। अब प्रदेश के 8 जिलों में सब बंद है। गरियाबंद में जहां सुबह-शाम दूध डेयरी खुल सकेगी, वहीं शराब की होम डिलीवरी होगी। इसके अलावा, सब बंद रहेगा। पहली बार कोरिया में 13 गांवों को भी कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।

गरियाबंद जिले की सीमाएं सील, सड़क पर पुलिस

जिले की कल रात 9 बजे से सीमाएं सील कर दी गई हैं। इस बार सख्ती ज्यादा है। फल-सब्जी, किराना सब दुकानें बंद हैं। हालांकि दूध सुबह 6 से 8 और शाम को 5 बजे से 6.30 बजे तक मिल सकेगा। आम लोगों को पेट्रोल भी नहीं मिलेगा। शराब दुकानें बंद रहेंगी, पर होम डिलीवरी की जाएगी। अन्य जिलों में जाने वाले लोगों को ई-पास बनवाना होगा।

कोरिया में पांच दिन का लॉकडाउन

जिले में 23 से 27 सितंबर तक 5 दिनों का लॉकडाउन लगाया गया है। इस दौरान मेडिकल व पेट्रोल पंप खुले रहेंगे। किराना, सब्जी, दूध की दुकानें सुबह 7 से 10 तक खुलेंगी। नगरीय क्षेत्र बैकुंठपुर, ग्राम पंचायत रामपुर, तलवापारा, ओड़गी, भाड़ी, सहित पटना, केल्हारी, पंडोपारा, पोड़ी बचरा, नागपुर, रामगढ़, कटगोड़ी, कोटाडोल व कटकोना को भी कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।

See also  आयकर विभाग में हुए तबादले, हरेश्वर शर्मा होंगे एमपी-सीजी के नए डीजी

धमतरी निगम क्षेत्र 30 सितंबर तक कंटेनमेंट जोन, 3 घंटे खुलेंगे बैंक

जिले के नगरीय निकायों के सभी वार्डों को 30 सितंबर तक कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इस दौरान सिर्फ बैंक जरूरी कार्य नगदी जमा और निकासी के लिए सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगे। इसमें भी एक तिहाई स्टाफ ही रहेगा। परीक्षाओं को देखते हुए स्टेशनरी दुकानों को सुबह 10 से 2 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है।

6 जिलों में पहले से लॉकडाउन

जिलों के प्रशासन ने रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग सहित 6 जिलों में पहले से ही लॉकडाउन कर दिया है। इसके चलते प्रदेश की 25 फीसदी से ज्यादा आबादी घरों में कैद हो गई है। इसका एक बड़ा कारण लोगों की लापरवाही भी है। नियमों की अनदेखी भारी पड़ने लगी है। इसके चलते प्रदेश में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 90 हजार को पार कर गया है।

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 90917 केस

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थोड़ी कम जरूर हुई है, लेकिन अभी भी बहुत है। पिछले 10 दिनों से अब रोजाना औसतन 1000 से ज्यादा केस आ रहे हैं। अभी तक प्रदेश में 90917 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 718 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 38198 अभी एक्टिव केस हैं। हालांकि 39893 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।

See also  Stock Market : बढ़त के साथ बंद हुआ नजर बाजार, 395 अंक चढ़ा सेंसेक्स, इन शेयरों में भारी उछाल…

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News  के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें The Rural Press की सारी खबरें।