मुंबई। IPL कॉमेंट्री के लिए मुंबई आए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर डीन जोन्स का कार्डियक अरेस्ट (Dean Jones Died Cardiac Arrest In Mumbai) से मुंबई के एक होटल में निधन हो गया। बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से लीग का मौजूदा सत्र देश से बाहर संयुक्त अरब अमीरात में खेला जा रहा है।

रिटायरमेंट के बाद वह एक सफल कॉमेंटेटर के रूप में अपनी पहचान बना चुके थे। इस बार वह आईपीएल में मुंबई से कॉमेंट्री कर रहे थे। जोन्स इस बार आईपीएल कॉमेंट्री पैनल का हिस्सा था, जिसमें ब्रेट ली, ब्रायन लारा, ग्रीम स्वान और स्कॉट स्टायरिस मुंबई से कॉमेंट्री कर रहे हैं। आईपीएल का आज छठा मैच RCB और KXIP के बीच खेला जाना है और उससे पहले क्रिकेट फैन्स को यह दुखभरी खबर मिली है, जिससे फैन्स का मन काफी दुखी है।

स्टार स्पोर्ट्स ने कहा, ‘बेहद दुख के साथ हम डीन मर्विन जोन्स एएम के निधन की खबर साझा कर रहे हैं। दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।’ उन्होंने कहा, ‘हम उनके परिवार के प्रति संवेदना जाहिर करते हैं और इस मुश्किल समय में उनके सहयोग के लिए तैयार हैं। जरूरी इंतजाम करने के लिए हम ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग के संपर्क में हैं।

See also  IPL 2020 Points Table: जानिए कौन सी टीम किस नंबर पर, देखें प्वाइंट्स टेबल

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।