नई दिल्ली/रायपुर। Weather Alert: इस समय मानसून लौट रहा है और इस जाते हुए मानसून की मूसलाधार बारिश का असर साफ दिखाई दे रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दक्षिणी गुजरात, विदर्भ और लक्षद्वीप में भी कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हुई। मौसम के जानकारों का कहना है कि अगले 24 से 36 घंटों में कई राज्‍यों में भारी बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं पर हल्‍की से मध्‍यम बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में बारिश का अनुमान

अगले 24 घंटों के दौरान बिहार, उत्तर प्रदेश के पूर्वी और मध्य भागों, मध्य प्रदेश के उत्तरी और मध्य हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मुंबई समेत कोंकण गोवा में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।

वहीं पूर्वोत्तर भारत, विदर्भ, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में, दक्षिणी गुजरात में में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर तेज़ वर्षा हो सकती है।

See also  सीएम भूपेश बघेल ने ग्रामीण अंचलों की महिलाओं से फोन पर बातचीत कहा- सब के सहयोग से कोरोना का हराना है

अगले 24 घंटों के दौरान तटीय कर्नाटक, केरल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड में भी गर्जना के साथ हल्की बारिश के बीच एक-दो स्थानों पर मध्यम बौछारें गिरने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा और उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश संभव है। आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना और तमिलनाडु में बूँदाबाँदी या हल्की वर्षा का अनुमान है।

पूर्वी मध्य प्रदेश के पास मौजूद है मानसून का सिस्‍टम

निम्न दबाव का क्षेत्र अब पूर्वी मध्य प्रदेश और इससे सटे भागों पर पहुँच गया है। इसके साथ-साथ आगे बढ़ रहा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र समुद्र तल से 5.8 किमी ऊंचाई पर है। मॉनसून की अक्षीय रेखा जैसलमेर, अजमेर, भीलवाड़ा, ग्वालियर, मध्य प्रदेश पर बने कम दबाव के क्षेत्र से होते हुए डाल्टनगंज, बांकुरा और बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भागों पर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें : रकुलप्रीत और दीपिका के मैनेजर से पूछताछ जारी

https://theruralpress.in/rakulpreet-and-deepika-interrogated-by-manager-ncb-raids-at-three-places-in-mumbai/

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  Big Breaking- कुलदीप जुनेजा, गिरिश देवांगन, शैलेष नितिन त्रिवेदी समेत 13 अध्यक्षों को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा