टीआरपी डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने इस साल होने वाली सिविल सेवा परीक्षा को स्थगित करने के लिए लगाई गई एक याचिका पर गुरुवार को सुनवाई की। अदालत ने इसे लेकर केंद्र और संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) को नोटिस जारी किया है। मामले की सुनवाई की अगली तारीख 28 सितंबर तय की गई है।

 परीक्षा चार अक्तूबर 2020 को होगी

यूपीएससी ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिए हैं। कोविड-19 के कारण यूपीएससी ने पहले जून में होने वाली सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का शेड्यूल भी बदला था। नए शेड्यूल के अनुसार यह परीक्षा चार अक्तूबर 2020 को आयोजित की जाएगी।

यह कोई अकादमिक परीक्षा नहीं बल्कि भर्ती परीक्षा है

इधर यूपीएससी अभ्यर्थियों का कहना है कि यह कोई अकादमिक परीक्षा नहीं बल्कि भर्ती परीक्षा है, इसे रोका जा सकता है। अभी तक जेईई और नीट परीक्षा के आयोजन को स्थगित करने की मांग की जा रही थी। हालांकि, ये परीक्षाएं स्थगित नहीं हुईं। ऐसे में सिविल सेवा परीक्षा के भी स्थगित होने के आसार कम ही हैं।

See also  CG News : 139वें कांग्रेस स्थापना दिवस पर नागपुर पहुंचे छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत 25 हजार कांग्रेसी

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।